फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किशोरी का माहभर बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। माहभर पूर्व अगवा की गई किशोरी का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। परिजन कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वे आरोपियों को पहचानते हैं और पुलिस को भी बता चुके हैं। गुुरुवार को परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें चलता कर दिया।
विज्ञापन



मूल रूप से कानपुर निवासी कम्मो पत्नी हकीलअली शहर के मोहल्ला कासिम नगर में किराए पर रहते हैं। कम्मो का आरोप है कि नौ जून को पति के साथ बाहर गई थी। तभी कानपुर निवासी युवक के बेटे कार से उन्नाव आए और बेटी को उठा ले गए। घटना के समय छोटी बेटी घर पर थी। उसने आरोपियों को पहचान लिया था।तहरीर कम्मो ने कोतवाली में दी थी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन एक महीना बीतने वाला है अभी तक लड़की को न तो बरामद
विज्ञापन



किया गया और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


किशोरी का माहभर बाद भी सुराग नहीं
परिजन लगा रहे कोतवाली के चक्कर, आरोपियों पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें