फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लदे मिले 19 मवेशी, चार लोग गिरफ्तार, राजपुर से ले जा रहे मध्यप्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 19 मवेशी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पशुओं को मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि उपनिरीक्षक जयंत फौजदार पुलिस बल के साथ शाहजहांपुर चौराहा के समीप शनिवार रात चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस टीम ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें आठ गाय, सात बछड़े, दो भैंस, दो पड़िया लदे मिले।
पुलिस ने वाहन सवार उन्नाव जिले के टीकरगढ़ी दही निवासी देवेंद्र कुमार, ज्योति भान, कानपुर के सजेती थाना के सुखापुर निवासी कल्लू कुशवाहा, सट्टी थाने के अफसरिया निवासी नवाब सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

चारों लोग पशुओं से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पशुओं को राजपुर से खरीदकर मध्य प्रदेश के राजगढ़ बिक्री के लिए ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष सट्टी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस ने चारों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें