आज न्यू हॉलैंड कंपनी देगी अप्रेंटिसशिप का मौका
मंगलवार को संस्थान में न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर कंपनी अप्रेंटिसशिप के लिए छात्रों का चयन करेगी। कंपनी फिटर, मशीनिष्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के छात्रों को मौका देगी।
पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल ट्रेड के पासआउट और मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ब्रांच से बीटेक पासआउट छात्रों के पास भी मौका है। आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को 11570 रुपये और बीटेक डिग्री धारकों को 20 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। कंपनी फ्री कैंटीन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा देगी। कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है। कंपनी ट्रैक्टर समेत कई कृषि यंत्रों का निर्माण करती है।
2021 में पांडुनगर आईटीआई से वेल्डर ट्रेड का कोर्स किया था। यह मेरी पहली नौकरी है। यकीन नहीं हो रहा कि एक साल के अंदर ही नौकरी मिल गई। -आकाश शर्मा, कल्याणपुर
2021 में फिटर ट्रेड से प्राइवेट आईटीआई से कोर्स पूरा किया था। इसके बाद से मोबाइल की दुकान में काम करता था, अब नौकरी मिली तो बहुत खुशी हुई है। -आसाराम, सुल्तानपुर