फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 1840 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 05 Dec 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अकबरपुर, संदलपुर और डेरापुर में शुक्रवार को मतदान होगा। तीन ब्लाकों से प्रधान और सभासद पद के लिए पौने तीन लाख मतदाता 1584 प्रधान पद और 256 ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अकबरपुर 592 और डेरापुर 523 और संदलपुर में 471 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अकबरपुर की 59 , डेरापुर की 55 और संदलपुर की 57  ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अकबरपुर में 73, डेरापुर की 108 और संदलपुर की 75 सीटों पर चुनाव होगा। अकबरपुर में 176, डेरापुर में 151, संदलपुर में 145 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। कुल 2,83,138  मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर ब्लाक में बाराग्राम सभा सर्वाधिक 9906 व सबसे कम लालपुर अकबरपुर ग्राम सभा में 761 वोटर हैं। डेरापुर ब्लाक की सरगांव बुजुर्ग ग्राम सभा में सर्वाधिक 3856 और सबसे कम साही ग्राम सभा में 762 वोटर हैं। संदलपुर ब्लाक की खानपुर डिलवल ग्राम सभा में सर्वाधिक 3596 और सबसे कम चमरौआ ग्राम सभा में 805 वोटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें