फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीएसआईटी में 1823 छात्रों का प्लेसमेंट, मिले 1984 जॉब ऑफर्स

विज्ञापन
पीएसआईटी में जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : पीएसआईटी
विज्ञापन
कानपुर। पीएसआईटी में पहले चरण के प्लेसमेंट में छात्रों ने परचम लहराया है। बीटेक, एमसीए, एमबीए के 1823 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। उनको 1984 जॉब ऑफर हुई हैं। कई छात्र ऐसे रहे हैं, जिनको एक से अधिक ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन




पहले चरण में अभी तक 51 लाख रुपये का सर्वाधिक पैकेज गया है और औसत पैकेज 5.5 लाख रुपये का है। यही नहीं, संस्थान के 2025 बैच के छात्रों ने इंटर्नशिप में भी अच्छा रिकार्ड बनाया है। छात्रों को 1.65 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप भी ऑफर हुई है। संस्थान के वाइस प्रेसीडेंट अभिजीत सिंह, तान्या सिंह और ग्रुप निदेशक प्रो. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि पहले चरण का प्लेसमेंट काफी बेहतर रहा है।



15 सितंबर से 15 जनवरी तक चली प्लसेमेंट ड्राइव में संस्थान में 200 से अधिक कंपनियां आईं। 1892 छात्र प्लेसमेंट के लिए पंजीकृत थे, जिसमें से 1823 का चयन हुआ। कंप्यूटर साइंस की छात्रा सिद्धि गुप्ता का 51 लाख रुपये के पैकेज पर माइक्रोसॉफ्ट में चयन हुआ। सीएस एआईएमएल की दो छात्राओं महक गुप्ता और सान्या राठौर का चयन 46.38 लाख के पैकेज पर अमेजन में हुआ है।
विज्ञापन




पेपॉल कंपनी ने महिमा का चयन 34.4 लाख के पैकेज पर किया है। कमवॉल्ट ने चार छात्रों को 32 लाख, जस पे ने तीन को 27 लाख और दो छात्रों को 21 लाख के पैकेज पर चयनित किया है। वहीं, कंप्यूटर साइंस के अपूर्व द्विवेदी को 1.65 लाख प्रति माह की इंटर्नशिप मिली है।

इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं को 1.37 से 1.1 लाख प्रति माह की इंटर्नशिप मिली है। डॉ. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में अभी कुछ कंपनियों के परिणाम आने बाकी है, जिससे निश्चित ही प्लेसमेंट और बढ़ेगा। गेट और कैट की परीक्षाओं में कई छात्रों ने अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें