फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सांसद के बेटे के खिलाफ झूठा शिकायती पत्र डीएम को भेजा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किसी शातिर ने सांसद के बेटे पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र भेजने वाले ने खुद को सांसद कार्यालय का कर्मी बताया है। स्वरूपनगर पुलिस ने जांच की तो कर्मी ने पत्र लिखने की बात से इन्कार किया। उसने धर्मेंद्र कश्यप नाम के युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बर्रा विश्व बैंक निवासी प्रवीण तिवारी सांसद रमेश अवस्थी के कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके मुताबिक चार अप्रैल को वह कार्यालय में काम कर रहे थे, तभी स्वरूपनगर थाने के दरोगा अरविंद कुमार आए और एक पत्र दिखाया, जो जिलाधिकारी को संबोधित था। बताया कि उनके नाम से पत्र लिखा गया था। इसमें सांसद के बेटे सचिन के बारे में कुछ निराधार एवं झूठे आरोप लगाए गए थे। बताया कि पत्र पर बने हस्ताक्षर उनके नहीं है और उनके पिता का नाम व पता भी गलत है।

डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कर्मी ने पत्र को फर्जी बताया है। कहा है कि यह पत्र उन्हें फंसाने के लिए लिखा गया है। उसने धर्मेंद्र कश्यप नाम के युवक पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। कहा है कि कुछ दिन पूर्व वह कार्यालय में किसी के माध्यम से पत्र लिखवाने आया था। पुलिस कार्यालय कर्मचारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें