फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित हुए आठ प्रहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में अपनी विशेष भागीदारी निभाने वाले जिले के आठ लोगों को गांधी पीस फाउंडेशन की ओर शनिवार को नेपाल में सम्मानित किया गया है। इस दौरान व्यक्तिगत कारणों के चलते जिले से चार लोग सम्मान कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिनका सम्मान फाउंडेशन की ओर से उन्हें भेजा गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण सहित समाज के अन्य क्षेत्रों में अपनी विशेष भागीदारी से पहचान बनाने वाले जिले के आठ लोगों को गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल की ओर से पखवाड़ा पूर्व चयन किया गया था। शनिवार को सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजे गए थे। जिसमें पर्यावरण मित्र नवीन कुमार, राजेश शर्मा, अर्चना दीक्षित, माया कोरी, शान्या, शिखा सिंह, शिवम, मो. मारूफ को पत्र भेजा गया था, लेकिन व्यक्तिगत कारणों के चलते नवीन कुमार, शान्या सहित चार लोग सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके। शनिवार को हुए समारोह कार्यक्रम में ग्रेपलिंग खिलाड़ी माया कोरी, पर्यावरण प्रहरी शिखा सिंह, राजेश शर्मा, मो, मारूफ को गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल न हो सके पर्यावरण मित्र नवीन कुमार सहित अन्य सदस्यों को सम्मान प्रमाण पत्र साथी राजेश शर्मा माध्यम से फाउंडेशन ने भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें