फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वा बच्चे को जन्म देने वाली प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। दूसरी घटना में 10 दिन पूर्व बच्चे को जन्म देने वाली युवती की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया। पहली मौत में खून की कमी और दूसरी में डायरिया बताया गया है।
विज्ञापन


बिसंडा कस्बे में रविवार को सुबह सोनू (35) पत्नी पवन कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसंडा में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि डाक्टरों ने ब्लड प्रेशर हाई हो जाने और खून की कमी बताई थी। दोनों शिशु स्वस्थ बताए गए हैं। उसके दो बच्चे और हैं।

दूसरी घटना भी बिसंडा क्षेत्र की है। पवई गांव की संगीता (26) पत्नी राजाबाबू को रविवार की दोपहर परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। पति ने बताया कि 10 दिन पूर्व संगीता ने बच्चे को जन्म दिया था। शनिवार की शाम उसे डायरिया हो गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद मौत हो गई। मृतका के भाई अतुल (मूंगुस, तिंदवारी) ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग संगीता को आए दिन प्रताड़ित कर मारते-पीटते थे। इलाज में भी लापरवाही बरती। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिसंडा थानाध्यक्ष का पक्ष जानने के लिए कॉल किए जाने पर फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें