खागा। नगर के नई बाजार चकबंदी आफिस के सामने जर्जर विद्युत तार के टूट कर गिरने से दो बच्चे चपेट में आकर झुलस गए। बच्चे बाबा के साथ सामान खरीदने जा रहे थे। लोगों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
डंडे से तार को एक किनारे कर आपूर्ति कटवाई गई। पूर्व प्रधान मोहनलाल सुबह अपने नाती रियांश (5) और शुभी (4) को लेकर समान लेने जा रहे थे। चकबंदी आफिस के पास जर्जर तार स्पार्किंग के साथ गिरा। आसपास मौजूद लोग दौड़े। फोन कर सप्लाई बंद कराई। पिता राजू ने बताया कि विभाग से कई बार जर्जर तारों के बदलने के लिए कहा जा चुका है।
टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर दो बच्चे झुलसे
- चीख पुकार सुन पहुंचे लोग, काटी ग ई आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो।