फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से टकराई साध्वी की इनोवा, बाल-बाल बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के फ्लीट की इनोवा शनिवार सुबह बोलेरो से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में साध्वी बाल-बाल बच गईं। साध्वी कानपुर से फतेहपुर जिला योजना की बैठक में शामिल होने जा रही थीं। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे के मलवां थाना के सौरां के पास बोलेरो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। बाद में साध्वी दूसरी गाड़ी से मुख्यालय को रवाना हुईं।
विज्ञापन

हुआ यूं कि सौंरा के पास शहर की ओर आ रही एक बोलेरो ने ब्रेक मार दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री की इनोवा के चालक ने ब्रेक मारा तभी बोलेरो से टक्कर हो गई। काफिले की दूसरी गाड़ियां भी अनियंत्रित हो गईं। फ्लीट व दूसरे वाहनों के चालकों ने टक्कर बचाने का प्रयास में दाएं बाएं ओर वाहनों को मोड़कर रफ्तार में काबू पाया। हूटर की आवाज से पीछे दूसरे वाहनों की कतारें लग गई। सुरक्षा गार्ड बाहर निकले। इनोवा का आगे का हिस्सा बोलेरो के पीछे से टकराया था। साध्वी के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली और थाने में सूचना दी। पुलिस को बोलेरो सौंरा पेट्रोल पंप के सामने खड़ी मिली। मंत्री के मीडिया प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक के अचानक ब्रेक मारने से दुर्घटना हुई। इनोवा चालक ने हादसे को काफी बचाने का प्रयास किया। लखनऊ से दूसरी गाड़ी आई है। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं हुई। बोलेरो थाने लाई गई है।
विज्ञापन


बोलेरो से टकराई साध्वी की इनोवा, बाल-बाल बचीं
साध्वी दूसरी गाड़ी से मुख्यालय को रवाना हुईं
पेट्रोल पंप के पास बोलेरो छोड़ कर चालक भागा
बोलेरो चालक के अचानक ब्रेक मारने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें