राजेपुर। सैनिक और बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सैनिक की पिस्टल को बरामद कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी सैनिक जितेंद्र कुमार मिश्रा मंगलवार की दोपहर गांव में स्थित अंग्रेजी शराब ठेके से किराया बसूलने के लिए गए थे। उसके साथ में उसका बेटा सुमित भी था। इस बीच गांव के ही रमाकांत
और उसके परिवार के लोगों ने पिता पुत्र को घेर लिया। इस दौरान हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने जितेंद्र के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे जितेंद्र घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही
आरोपी वहां से भाग गए। घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुमित की तहरीर पर पुलिस ने रमाकांत, श्रीकांत, धवल, सतेंद्र, दीपक, गौरव, दिनेश के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि आरोपियों ने जितेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल को भी लूट ले गए थे। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पिस्टल को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस के हत्थे कोई भी आरोपी नहीं लगा है।
हमले में सात पर रिपोर्ट दर्ज
मंगलवार को रंजिश सैनिक और बेटे पर हुआ था हमला
पुलिस ने सैनिक की पिस्टल बरामद की, आरोपी पकड़ से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो