फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकट के लिए फिर तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को एक बार फिर इटावा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों में तनातनी हुई। बात बिगड़ती देख रिजर्वेशन कर्मचारियों ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जमघट लगाए लोगों को खदेड़ा और झगड़ रहे महिला व पुरुषों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


तत्काल टिकट को लेकर सुबह 10 बजे से स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर मारामारी शुरू हो गई। इसी बीच कुछ महिलाओं के भी आ जाने पर बात और बिगड़ गई। 11 बजे से जैसे ही स्लीपर के तत्काल रिजर्वेशन का काम शुरू हुआ तो दो में से एक काउंटर पर लाइनें लग गईं।

जिससे काउंटर पर एक पुरुष व एक महिला का रिजर्वेशन कार्य किया जाने लगा। जबकि दूसरे काउंटर पर हमेशा की तरह एक ही पुरुषों की ही लाइन लगी रही। ऐसे में महिलाओं के आने पर काउंटर पर ही चल रही दूसरी लाइन में से कुछ पुरुषों ने महिलाओं को टिकट देने पर बवाल शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इनका कहना था कि वह भोर से ही तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगे हैं, जबकि महिलाएं तुरंत आकर बीच में लग रही हैं। इस पर पुरुषों की महिलाओं से भी कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह ने पहले तो काउंटर पर भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ा और इसके बाद लाइन में लगे महिला व पुरुषों को समझाया।
विज्ञापन


-इस बार महिला और पुरुष में तू त ू- मैं मैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें