सोशल मीडिया पर भी अंश के इलाज में फंडिंग के लिहाज से कैम्पेन चल रहा है जिससे अंश की जिंदगी बचाई जा सके। पिछले एक साल से लगातार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। 18 वर्षीय स्टेट एथलीट चैंपियन अंश के पिता राजीव यादव जसवंतनगर नगर पालिका में सभासद हैं। उनके पास जो जमापूंजी थी अपने बेटे अंश के इलाज में लगा चुके हैं लेकिन अंश पिछले एक वर्ष से वेंटिलेटर पर अपनी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, फिर भी अब लगने लगा है कि अंश इस जंग को हारता जा रहा हैं।
अंश के पिता ने मीडिया और प्रशासन के सामने अंश के इलाज के लिए लगाई गुहार
अंश के पिता इटावा डीएम से मिले, जहां उन्होंने सरकार से अपने बच्चे की मदद करने के लिए गुहार लगाई है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उत्तर प्रदेश स्टेट एथलीट चैंपियन अंश यादव वेंटिलेटर पर है। उसके इलाज के लिए अंश के पिता आज तक एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 25 लाख रुपये 3 किश्तों में अंश के इलाज के लिए दिए हैं।
इटावा जनपद के एनजीओ चलाने वाले लोगों ने भी अंश के इलाज में की मदद दिल्ली में ओपन एनजीओ चलाने वालों ने कई लाख रुपये जमा करके अंश के परिवार को दिए हैं। अंश यादव सैफई के मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज मे एथलेटिक्स खिलाड़ी को 19 जुलाई 2018 को खेलते हुए जी.बी. सिंड्रोम नामक बीमारी का अटैक पड़ा। जिसके बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया, लेकिन कोई राहत मिलती हुई न दिखाई देने पर 6 अगस्त 2018 को मैक्स अस्पताल साकेत नई दिल्ली में भर्ती कराया गया।
तीन महीने तक यहां पर उपचाराधीन रहने के बाद 23 अक्टूबर 2018 को डॉक्टर ने आंशिक स्वस्थ होने पर घर से नियमित इलाज और फिजिओथेरपी कराने को कहकर अस्पताल से हटा दिया। इसके बावजदू अंश दिल्ली में ही अपने रिश्तेदार के यहां रहकर इलाज करा रहा था, लेकिन अचानक 30 अक्टूबर 2018 को दोबारा फिर दिक्कत हुई और अस्पताल में ही ब्रेन हेमरेज हो गया, तब से वो कोमा में है। अंश के पिता राजीव कुमार यादव जसवंतनगर इटावा के रहने वाले हैं वो आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके हैं। अंश के इलाज पर अब तक एक करोड़ से अधिक का खर्चा हो चुका है।