फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। आसीवन थानाक्षेत्र के सिर्स चेरी गांव निवासी गंगाराम (60) की बुखार से मौत हो गई। परिजन उसका उपचार मियागंज सीएचसी में करा रहे थे। वहीं औरास के गोंडवा निवासी श्यामसुंदर (41) की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई।

गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक गंगा नदी में बाढ़ आ जाने से उसके तटवर्ती कटरी इलाके के भुड्डा, मितानपुरवा, गुल्हरिया, रतईपुरवा, बगिया, गहरपुरवा, बदलीपुरवा, कुंशी व रन्नापुरवा सहित करीब दो दर्जन से अधिक गांव पानी से घिर गए थे। करीब एक माह तक जलभराव होने के चलते इन सभी गांवों में भारी पैमाने में मलेरिया, वायरल बुखार जैसी बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक हर घर में एक-दो मरीज चारपाई पर हैं। यही नहीं इन गांवों के पशुओं में खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू जैसी जानलेवा बीमारियां पनप चुकी हैं। जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत व्याप्त हो गई है। इन गांवों के राधेलाल निषाद, रमेश कुमार, रज्जनलाल, पुष्पेंद्र कुमार के अलावा प्रधान मूला देवी, प्रधान ऊषा देवी और प्रधान रमेश निषाद ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग से जल्द गांव में टीम भेजकर मरीजों व जानवरों का समुचित उपचार कराने की मांग की है।

- ग्रामीण वायरल व मलेरिया की चपेट में आए
-पशुओं में भी मुहंपका, खुरपका व गलाघोंटू बीमारियां फैली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें