जालौन। नगर में स्थित शराब की दुकानों का एसडीएम व सीओ ने औचक निरीक्षण किया। इसमें दो दुकानों पर बुधवार सुबह शराब बिकती मिली। इस पर एसडीएम व सीओ ने ठेका संचालकों को दोबारा ऐसा करने पर चेतावनी दी है।
नगर में उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। देसी शराब की दुकान नंबर दो व दुकान नंबर चार में समय से पूर्व यानी सुबह से ही शराब बिकती पाई गई। इस पर उपजिलाधिकारी ने दुकानदारों को फटकार लगाई और देशी शराब दुकान नंबर दो व दुकान नंबर चार के दुकानदारों को चेतावनी दी अगर आइंदा समय से पहले शराब बिकती मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शराब की दुकानों का स्टॉक रजिस्टर भी देखा। एवं दुकानदारों को आवश्यक निर्देश भी दिए। ब्यूरो