हरदोई जिले में मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर में हुई मारपीट के मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने के नाम पर सिपाही ने 17 हजार रुपये पीडि़त से वसूल लिए। सोमवार को पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई। एसपी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच कराई और प्रथम दृष्टया मामला सही मिलने पर आरोपी सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया है।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी ईदुल हसन के मकान जान वाले साार्वजनिक मार्ग प र कुछ लोगों ने दो माह से गिट्टी डाल रखी थी। शनिवार को ईदुल ने मिट्टी हटाने के लिए दिलशाद खां से कहा था। इससे नाराज होकर दिलशाद ने अपने परिजनों और परिचितों के साथ मिलकर ईदुल के घर पर हमला बोल दिया था। घटना में ईदुल, उसके दो भाई और पिता घायल हो गए थे। घटना की रिपोर्ट भी मल्लावां कोतवाली में दर्ज की गई थी। ईदुल का आरोप है कि घटना की जानकारी मल्लावां कोतवाली में दील गई थी, लेकिन शुरुआत में कोई कार्रवाई नहीं हुई।