फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर- मंगेतर की खुदकुशी के गम में युवती ने भी जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। मंगेतर की आत्महत्या से गमजदा युवती ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के कोरीपुर निवासी जगरूप की बेटी शांति (18) का कानपुर देहात के मूसानगर में इंद्रबाबू के साथ शादी तय हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी तय होने के बाद दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी। परिवार ने 16 मई शादी की तारीख पक्की की थी। गुजरात में इंद्रबाबू फैक्ट्री कर्मचारी था। उसने 26

फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर आते ही जगरूप के परिवार में मातम छा गया। तब से शांति गुमसुम हो गई थी। वह मंगेतर की मौत के सदमे में थी। शांति के परिवार के लोग गुरुवार को इंद्रबाबू का शव आने की सूचना पर अंतिम संस्कार में चले गए थे। वह लोग दोपहर को घर वापस आए तो शांति को उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे पर फांसी पर लटकता देेेखकर होश उड़ गए। परिजनों ने शव का नदी किनारे शाम को अंतिम संस्कार किया। थानेदार सुरेश सिंह ने बताया कि किसी ने थाने में सूचना नहीं दी। छानबीन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगेतर की खुदकुुशी से सदमे में युवती ने भी दे दी जान
- कानपुर देहात के मूसानगर में तय हुई थी शादी, 16 मई को आनी थी बरात
- दो दिन पहले गुजरात में मंगेतर ने लगा ली थी फांसी, परिवार में मचा कोहराम

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें