फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी आपरेशन के दौरान बेहोश हुई महिलाएं, छोड़ भागी डाक्टरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। सीएचसी झींझक मे नसबंदी कैंप के दौरान आपरेशन के दौरान दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। महिलाओं को बेहोशी की हालत में छोड़कर आपरेशन करने वाली टीम चली गई इसकी जानकारी परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी में नसबंदी कैंप में 32 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। करीब तीन बजे कैंप में पहुंचे सर्जन डा. संदेश कटियार व टीम ने महिलाओं का आपरेशन दूरबीन विधि से शुरू किया। आपरेशन के दौरान झींझक की खानपुर रोड निवासी निधि सिंह (35) पत्नी सुवेंद्र व जैतीपुर निवासी पूजा (34) पत्नी योगेंद्र की हालत बिगड़ गई। कई प्रयास के बाद भी उनकी आपरेशन नहीं हो सका। इस दौरान दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। वार्ड में बेहोशी की हालत में महिलाओं को लिटाकर डॉक्टर चले गए। इस पर गुस्साए महिलाओं के परिजनों ने सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के परिजन कुलदीप आदि ने सूचना यूपी 100 पर दे दी। वहां पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। चिकित्साधीक्षक विमलेश वर्मा ने बताया की पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई है। कैंप में 32 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 30 महिलाओं की नसबंदी का सफल आपरेशन हो गया है, दो महिलाओं की नसबंदी के दौरान समस्या आई, जिसे छोड़कर टीम चली गई। महिलाओं को सीएचसी में भर्ती किया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें