अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। अंग्रेजी माध्यम से संचालित स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाकर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा।
ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों द्वारा अभिभावकों से बच्चों की फीस के नाम पर मनमाने रुपये वसूले जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष एडमीशन फीस, अतिरिक्त कक्षाओं के नाम पर, डेवलपमेंट चार्ज आदि के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं।
इससे अभिभावक परेशान हैं। जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रवक्ता जीतू वर्मा, प्रदेश सचिव संजय कश्यप, जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, संजय कश्यप, आदर्श दीपक मिश्रा, अजय सिंह, हरिनाम सिंह, रामजी यादव, प्रशांत मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
-निवर्तमान मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन