फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 केंद्रों पर 16 हजार लोगों को लगा कोरोना का टीका, वैक्सीन लगवाने लक्ष्य से कम पहुंचे लोग

विज्ञापन
मोहम्मदपुर सुल्तानपुर गांव में महिला को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए गुरुवार को महाअभियान चलाया गया। इस दौरान 240 केंद्रों पर 44 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था। वहीं जागरूकता के अभाव में केंद्रों पर कम लोग ही टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

इससे शाम तक दस ब्लॉकों में 16168 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। उधर, जिले में लोग टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए जागरूक नहीं हैं। इस पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब गांव-गांव जाकर लोगों को टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए जागरूक करेंगे।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिले में गुरुवार को 240 केंद्रों पर 44 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था। इसके सापेक्ष दस ब्लॉकों में सिर्फ 16168 लोग वैक्सीन लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। वहीं कई लोग पहली डोज लगवाने के बाद दोबारा वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यह देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अब इसके लिए गांव के प्रबुद्ध लोगों की भी मदद ली जाएगी। वहीं सीएमओ ने गुरुवार को अकबरपुर और मलासा के टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
संदलपुर में सीएचसी हवासपुर समेत 18 जगहों पर टीकाकरण किया गया। यहां केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगी रही। सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. महेश नाथ विशवकर्मा ने बताया कि ब्लॉक में 90 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।
राजपुर ब्लॉक में 29 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। बीहड़ पट्टी के महटौली, भुपय्यापुर, गौहानी बछाटी, अमराहट, रजौली, करियापुर, हरिकिशुनपुर, ऊधौपुर सहित अन्य जगहों पर 1287 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें