दो मंजिल से कूदा फर्जी टीसी
फर्जी नियुक्ति के बाद टीसी बनाए गए युवक यासिर की तलाश में जब जीआरपी फेथफुलगंज स्थित किराये के मकान पर पहुंची तो वह भागने लगा। जीआरपी से बचने के लिए दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए केपीएम में भर्ती किया गया है। यासिर उन 16 में है, जिनके साथ ठगी हुई है।
लेते थे सबकी हाजिरी, करते थे वसूली
जीआरपी ने एफआईआर में दिनेश कुमार गौतम, शिव नारायण त्रिपाठी उर्फ राहुल और पवन गुप्ता उर्फ रौनक पर गंभीर धाराएं लगाकर आरोपी बनाया है। ये तीनों बाकी की हाजिरी लेते थे। खुद भी फर्जी पहचान पत्र डालकर स्टेशन पर यात्रियों का टिकट चेक करते थे। सूत्रों के अनुसार ये तीनों यात्रियों से वसूली भी करते थे। जीआरपी ने इन्हें रैकेट में शामिल माना है।
टीटीई का किरायेदार भी था आरोपी, सीआईटी तलब
इस मामले में एक अन्य आरोपी ननकू नाम का बताया जा रहा है। वह करीब एक महीने से रेलवे के एक टीटीई के घर पर किराये पर रह रहा था। यह टीटीई कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सामने रेलवे बंगले में रहता है। इसकी पत्नी भी रेलवे में ही नौकरी करती है। यूनियन में भी इसका दखल है, जिसकी वजह से इसको सपोर्ट मिलता है।
लाखों रुपये देकर फर्जी तरह से नौकरी के झांसे में आकर ठगे गए 13 युवकों को मामले में वादी बनाया जाएगा। इसके बाद चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराकर सख्त कार्रवाई कराएंगे। पीड़ितों का प्रारंभिक पड़ताल में कोई दोष साबित नहीं हुआ है, बल्कि वे ठगे गए हैं।
सौमित्र यादव, प्रभारी एसपी, प्रयागराज
16 फर्जी रेलवे कर्मचारियों के नाम
- दिनेश कुमार गौतम निवासी देहरादून थाना नेहरू कालोनी (टीसी)
- पवन गुप्ता निवासी पीरोड थाना सीसामऊ (पार्सल पोर्टर प्राइवेट) हाजिरी लेता था
- शिव नारायण त्रिपाठी निवासी चौरिहन का पुरवा थाना जगतपुर रायबरेली हाल पता फेथफुलगंज बाजार (हाजिरी लेता था)
- बंसगोपाल निवासी कीसाखेड़ा थाना साढ़, कानपुर नगर
- नमित शाह निवासी अखरी थाना नरवल, कानपुर
- मानस द्विवेदी निवासी शिवाला थाना कोतवाली, कानपुर
- गौरव कटियार, निवासी विजय नगर, कानपुर
- अभिषेक निवासी मुजहा थाना अमृतपुर, फर्रुखाबाद
- अनुज प्रताप निवासी गठवाया थाना मेरापुर, फर्रुखाबाद
- जीनू यादव निवासी दुर्गाखेड़ा थाना अजगैन, उन्नाव
- आनंद कुमार निवासी दुर्गाखेड़ा थाना अजगैन, उन्नाव
- प्रदीप कुमार निवासी टोला माफ थाना सिसोलर हमीरपुर
-बिजलाल निवासी सरसा थाना सोरावं, प्रयागराज
- पवन यादव निवासी पंडित कापूरा थाना नगरा, बलिया
- यासिर अराफात निवासी हरजोली झोजा थाना झबरेडा हरिद्वार
- अंकुर कुमार निवासी हरजोली झोजा थाना झबरेडा हरिद्वार