फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजी शहनाई,19 जोड़ांे की शादी रचाई

Sat, 16 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कर्मयोगी यदुवंशी महासभा के सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े विवाह बंधन में बंधे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर साउथ। गाजे बाजे के साथ जैसे ही सिर पर सेहरा बांधे नौ दूल्हों की बारात किदवईनगर स्थित वृंदावन लान पहुंची तो गेट पर महिलाओं की भीड़ बारात देखने के लिए लग गई। पूजा आरती के पश्चात सभी दूल्हे एक साथ एक मंच पर पहुंचे, फिर नीले और गुलाबी रंग के जोड़े में सजी       धजी दुल्हनों का मंच पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद जयमाला की रस्म के साथ फूलों की बारिश भी हुई। मौका था कर्मयोगी यदुवंशी महासभा की ओर से आयोजित छठवें सामूहिक विवाह समारोह का।
विज्ञापन

  जयमाल के पश्चात वर वधू पक्ष के लोगों ने लजीज व्यजंनों का भी लुफ्त उठाया। एक ही पंडाल में वर-वधू ने अलग अलग सजे मंडपों में अग्नि के समक्ष फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। महासभा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि संगठन की ओर से वर-वधू को गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया गया। इस मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री जगदेव सिंह, विधायक अजय कपूर, नीलू यादव, एमएलसी पुष्पराज, सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रामसिंह यादव, जयसिंह, विजय लक्ष्मी, सोनू यादव, नीतेंद्र यादव, फूलमती, ब्लाक प्रमुख रमेश यादव, राजू यादव, रवि मिश्रा, दुर्गाशंकर मिश्रा, सुनील ब्रहमचारी आदि मौजूद रहे।  
सात फेरों संग बेटी बचाओ का संकल्प
कानपुर (ब्यूरो)। कल्याणपुर में सामूहिक विवाह समारोह में दस जोड़ों की शादी कराई गई। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान के तहत नव दंपतियों से संकल्प पत्र भी भरवाए गए। मोहिनी बी मनवाणी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ दस दूल्हों की बारात पहुंची। बारातियों के स्वागत के बाद विवाह की रस्में निभाई गईं। शंकर मनवाणी ने बताया कि सात फेरों के बाद बेटियों को गृहस्थी के सामान के साथ विदा किया गया। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान की प्रमुख ज्योति वर्मा ने नव विवाहित जोड़ों को बेटियों की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस दौरान एमएल मनवाणी, शंकर लाल मनवाणी, रवि मनोहर मनवाणी, उमा देवी कटियार, मीरा, नीतू, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें