फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं से शव के साथ निकले सवाल

Sat, 16 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रियंका की मौत से दुखी परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। गंभीरपुर गांव से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव उसके ही घर के बाहर कुएं में मिला। घटना के दिन ही किशोरी के वस्त्र रामलीला पंडाल से बरामद किए गए थे। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।  परिस्थितिजन्य साक्ष्य दुष्कर्म के बाद हत्या या ऑनरकिलिंग की ओर भी इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की बात सामने आई है। रेप की जांच के लिए दो स्लाइडें भी बनाई गई है।
विज्ञापन

थाना बकेवर (फतेहपुर) के परशदेपुर गांव निवासी स्व. श्रीकांत अग्निहोत्री की पुत्री प्रियंका (17) अपनी मां गायत्री अग्निहोत्री के साथ बचपन से ही ननिहाल गंभीरपुर (साढ़) में रहती थी। बुधवार रात वह गांव के ज्वाला देवी मंदिर में रामलीला देखने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। गुरुवार को मामा आसकुमार शुक्ला ने साढ़ पुलिस चौकी में भांजी की गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह प्रियंका का शव कुएं में मिलने की वजह से गांव में सनसनी फैल गई। लोग किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करके शव कुएं में फेंकने या किशोरी के खुदकुशी करने की आशंका व्यक्त करते रहे। उधर सूचना पर पहुंचे सीओ जीतेंद्र कुमार, एसओ अशोक कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
परिजनों ने नहीं दी तहरीर
प्रियंका की मौत के मामले में अभी उसके परिजनों (मामा या मां) की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। वहीं कुछ लोग घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ते रहे। इनका कहा कि लोकलाज के भय से प्रियंका ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। उधर घर के बाहर कुएं में दो दिन से लाश पड़े होने के बावजूद घरवालों और आसपास के लोगों के अंजान बने रहने की बात भी गले से नहीं उतर रही है। ऐसा भी नहीं था कि कुएं में पानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें