फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में मिले 16 मवेशी, चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। थाना क्षेत्र के कैलई गांव के पास पुलिस ने लिंक मार्ग पर पिकअप में 16 पड़वा बरामद किए हैं। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कैलई गांव के पास जा रहे पिकअप की जांच की गई। इस दौरान वाहन में 16 पड़वा बंधे हुए पड़े मिले। जिनको लोडर समेत कब्जे में लिया गया।
इस दौरान फतेहपुर के जहानाबाद गढ़ी कोड़ा के कल्लू, कालीतोता के मजीद, मंगलपुर के शाजिद और यूनुश को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास दो मोबाइल और 750 रुपये बरामद किए है। सभी लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें