फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने पर 42 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले 42 लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन

जिले में दुर्घटना बहुल करीब 20 जगह चिह्नित हैं।


डीएम के आदेश पर मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब और पीटीओ वीके आनंद ने दुर्घटना बहुल क्षेत्र बघार नाला तिराहा, ढिलावल तिराहा, मसेनी चौराहा, चाचूपुर मोड़, जमापुर मोड़ व डबरी मोड़ के पास वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया।


इसमें 42 लोगों का बगैर हेलमेट बाइक चलाने में चालान किया गया। पांच कार सवार लोगों का सीट बेल्ट न बांधने और तीन ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया है। एआरटीओ प्रशासन व पीटीओ ने वाहन चालकों को दुर्घटना बहुल इलाकों में गाड़ी को धीमे चलाने की नसीहत दी। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि पीडब्लूडी को दुर्घटना बहुल क्षेत्र की सूची भेजी जाएगी। ताकि वहां पर दुर्घटना से बचाव को काम कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बगैर हेलमेट बाइक चलाने में 42 का चालान

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत छह जगह चलाया गया अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें