संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैपलापुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक का शव संदिग्ध हालात में नीम के पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना मंगलपुर के गांव नैपलापुर से एक किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में खड़े नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। वहां बकरी चरा रहे बच्चों ने मामले की जानकारी गांववालों को दी। गांव में जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहां मौजूद लोगों ने शव को पहचान नहीं सके। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर जांघिया व पैर में मोजे के अलावा शरीर पर कोई कपड़े नही थे। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत होती है। थानाध्यक्ष मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव