फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति गैर जिले में दबिश देने पर इंस्पेक्टर फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक से बिना अनुमति लिए गैर जनपद कानपुर नगर में दबिश देकर दूसरे थाने के वारंटी को गिरफ्तार करने व उसके विरुद्ध नौबस्ता थाना में जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराने में अकबरपुर इंस्पेक्टर फंस गए हैं। पीड़ित ने जब पूरी हकीकत पुलिस अधिकारियों को बताई तो वह दंग रह गए। बुधवार को एसपी ने तत्काल पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन


कानपुर, नौबस्ता हंसपुरम निवासी महेश सिंह की पत्नी सरला सिंह ने बताया कि उसके पति पर लेनदेन के विवाद के चलते गजनेर थाने में 10 दिसंबर 2018 को दुष्कर्म के प्रयास का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसके पति का वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया था। 28 मार्च की रात अकबरपुर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने पुलिस बल के साथ हंसपुर नौबस्ता स्थित उसके आवास पर छापा मारा। उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि अकबरपुर कोतवाली में उसके पति पर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है।

पीड़िता का आरोप है कि इंस्पेक्टर अकबरपुर ने घर में दबिश देकर तोड़फोड़ की। पति को गिरफ्तार करने के बाद फायरिंग करने का आरोप लगा जानलेवा हमले का मुकदमा नौबस्ता थाने में दर्ज करा दिया। मुकदमा वहां दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर उसे लेकर अकबरपुर चले गए। महेश की पत्नी सरला ने एसपी राधेश्याम से पूरे प्रकरण की शिकायत की। घर में तोड़फोड़ व पति की बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसपी राधेश्याम ने मामले को गंभीरता से लेकर इसकी जांच एएसपी अनूप कुमार को सौंपी है। पूरे प्रकरण में इंस्पेक्टर की कार्रवाई पर सवालिया निशान लग रहा है।

वहीं, अकबरपुर इंस्पेक्टर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि महेश गजनेर थाने का वारंटी था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए उनके पास भी सूचना थी। कोतवाली में उस पर ठगी का एक मुकदमा दर्ज है। अचानक सूचना मिलने पर एसपी से बिना अनुमति के गिरफ्तारी के लिए जाना पड़ा था।

अकबरपुर इंस्पेक्टर ने कानपुर नगर में दबिश देने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। आरोपी अकबरपुर कोतवाली का वारंटी नहीं था। इंस्पेक्टर वहां दबिश देने कैसे गए। यह बेहद गंभीर प्रकरण है इसकी जांच एएसपी को सौंपी गई है-राधेश्याम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन


बिना अनुमति गैर जिले में दबिश देने पर इंस्पेक्टर फंसे
- कानपुर के नौबस्ता थाने में दर्ज कराया था जानलेवा हमले का मुकदमा
- गजनेर थाने के वारंटी को गिरफ्तार करने गए थे अकबरपुर इंस्पेक्टर
- एसपी ने पूरे प्रकरण की एएसपी को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें