फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बनाए मॉडल, जीते इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर देहात। शून्य निवेश नवाचार के माध्यम से शिक्षण कार्य करने के लिए शिक्षकों को जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को अकबरपुर बीआरसी में अरविंदो सोसाइटी और बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 135 शिक्षकों ने प्रदर्शनी मॉडल प्रस्तुत किए। एडी बेसिक फतेह बहादुर सिंह और डीएम राकेश कुमार सिंह ने मॉडल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया।

अरविंदो सोसाइटी के राज्य समन्वयक सुनील तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था शून्य निवेश के माध्यम से नवाचार करने के लिए प्राइमरी शिक्षकों को प्रशिक्षित करती है। दो माह पहले नौ ब्लाक के एक-एक व संदलपुर ब्लाक के सभी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को नवाचार की ट्रेनिंग दी गई थी। उन्हीं शिक्षकों ने अन्य शिक्षकों की जागरुकता के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें शिक्षकों ने अनुपयोगी सामान से पर्यावरण, जल संरक्षण व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल देखकर अन्य शिक्षकों ने सीख ली। एडी बेसिक ने कहा कि शिक्षा किसी भी प्रक्रिया की बुनियाद होती है। इसे तैयार करने का काम बेसिक शिक्षक करते हैं इसलिए शिक्षकों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हैं वह इसे समझते हुए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही न करें। नवाचार सकारात्मक सोच का परिणाम होता है। सीडीओ जोगिंदर सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए सरलतम विधि का उपयोग करना अच्छा है। बच्चों को कहानी, खेल के पढ़ाने पर उनकी रुचि बढ़ती है और वह स्कूल आने में कोई दिक्कत महसूस नहीं होती है। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, कोषाधिकारी केके पांडेय, बीएसए संगीता सिंह ने भी संबोधित किया। एबीआरसी अरविंद सेंगर, नवीन दीक्षित, अमित शर्मा, पूनम मिश्रा, स्वाती ङ्क्षसह, विनय कुमार, महेंद्र कटियार और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।



शिक्षकों ने बनाए मॉडल, जीते इनाम
अरविंदो सोसाइटी के सहयोग से अकबरपुर बीआरसी में हुआ कार्यक्रम
क्रासर
एडी बेसिक व डीएम ने किया शिक्षकों को संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो संख्या-29 एकेबीपी-03 प्रर्दशनी में मॉडल देखते डीएम राकेश कुमार सिंह व एडी बेसिक फतेहबहादुर सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें