फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के असालतगंज रोड पर गोशाला के निकट डंपर की टक्कर से कन्नौज निवासी वृद्ध की मौत हो गई और उनके पिता घायल हो गए। उन्हें रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के निगुवां तालग्राम निवासी नरेश चंद्र (60) पिता दर्शन सिंह को लेकर बुधवार को बाइक से ननिहाल हृदयपुर रनियां गए थे। गुरुवार को दोनों नरेश की ससुराल रसूलाबाद के रसूलपुर जा रहे थे। असालतगंज रोड पर गौशाला के निकट पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नरेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया। सूचना पर मृतक की पत्नी शिव देवी, पुत्र सुखबीर, शिशुपाल व सुमित, पुत्री सुमन और साले जय सिंह के अलावा निगुवां, रसूलपुर और ननिहाल ह्रदयपुर गांव के लोग अस्पताल पहुंचे गए थे। थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें