पीएम मोदी एवं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। ऐसे में पीएम मोदी की कानपुर में रैली हो और प्रियंका गांधी राहुल गांधी की जन सभा न हो यह तो नामुमकिन है। यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी को राहुल ने चुना और उन्हें महासचिव बनाया। अब प्रियंका कानपुर और उन्नाव में अपनी पहली रैली कर सकती हैं।
कांग्रेस की अधिकांश चुनावी रैलियों में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। पहले 24 मार्च को प्रियंका का जालाैन दौरा किन्हीं कारणों से रद्द हो गया था। इसके बाद खबर आई कि प्रियंका 29 मार्च को कानपुर आ सकती हैं। प्रियंका की रैली को ध्यान में रखते हुए नेताओं ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 जितना कांग्रेस के लिए खास है उतना ही भाजपा, सपा और बसपा के लिए भी है। इस लोकसभा चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई थी। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री यूपी ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस के लिए संजीवनी बन सकती है। इसलिए प्रियंका गांधी की रैलियों में नेता कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।