फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य टीम ने पांच नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। होली पर्व में मिलावट खोरी पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ही खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए गए। वहीं खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ सफाई का अभाव मिलने पर संबंधित प्रतिनिधियों को साफ सफाई के रखने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में मिलावट खोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज दीक्षित ने बताया कि टीम ने रूरा के कारी कलवारी गांव में सोनू सिंह व रमेश सिंह की की खोया भट्टी से खोये का नमूना लिया। वहीं रूरा स्टेशन रोड स्थित शिवमंगल के यहां से खोये का नमूना लिया, जबकि सिकंदरा के खोजाफूल में योगेंद्र सिंह की दुकान से बेसन व रनियां के विसायकपुर स्थित लालाराम के प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का नूमना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षाधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मिलावट खोरी पर लगाम लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। इस दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी शैलेश दीक्षित, सुमांशु सचान, सुनील कुमार, सुधा कनौजिया, अनुराग सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।




खाद्य टीम ने पांच नमूने भरे
- होली त्यौहार के चलते चल रहा अभियान
फोटो संख्या 08एकेबीपी16- खोया का नमूना भरती खाद्य विभाग की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें