फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के बाद बेहोश हो गया पूरा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरौर। थाना क्षेत्र के बरवां-रसूलपुर गांव में खाना खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आने पर
मुखिया ने पड़ोसियों को जानकारी दी, तब सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिफाजत शाह का मकान गांव के किनारे है। रविवार रात करीब 9 बजे काम से वापस आने पर हिफाजत ने पत्नी परवीन, पुत्र गुफरान (22), आदिल (17), अनस (13) और पुत्री चांदनी (20) एक साथ खाना खाया। इसके बाद सभी टीवी पर कार्यक्रम देखने लगे। कार्यक्रम देखते-देखते परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए।
विज्ञापन



पूरी रात टीवी चलता रहा। चचेरे भाई समद शाह ने सुबह होश आने पर हिफाजत शाह ने पड़ोसियों को आवाज लगाकर बुलाया। इसके बाद निजी वाहन से पूरे परिवार को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर अनुराधा ने बताया कि विषाक्त खाना खाने से परिवार के लोग बीमार हो गए थे। अब उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन





खाने के बाद बेहोश हो गया पूरा परिवार
सुबह होश आने पर मुखिया ने पड़ोसियों को आवाज दी
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत में सुधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें