अमर उजाला ब्यूरो
रूरा। तिंगाई गांव के पास सड़क किनारे लाइटें बंद कर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से रविवार देर रात बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
क्षेत्र के भटौली गांव निवासी शालू (19) रविवार रात बाइक से शादी समारोह में शामिल होने अकबरपुर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर गांव निवासी दोस्त संदीप (19) भी सवार था। तिंगाई गांव के पास शालू की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
युवकों की मौत की सूचना पर दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया। शालू के पिता राजा बाबू, मां फूलमती व बाबा गिरजाशंकर बदहवास हो गए। संदीप के पिता देवी प्रसाद और बहन ज्योति का भी रो-रो कर बुरा हाल था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम को दोनों शव गांव ले जाए गए। दो शव देखकर ग्रामीणों के आंसू भी छलक आए। थानाध्यक्ष एसके राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत
तिंगाई के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक
क्रासर
शादी समारोह में शामिल होने अकबरपुर जा रहे थे दोनों
फोटो संख्या 25एकेबीपी21- मृतक शालू (फाइल फोटो)
फोटो संख्या 25एकेबीपी22- मृतक संदीप (फाइल फोटो)
फोटो संख्या 25एकेबीपी24- युवकों की मौत पर गमगीन बैठे परिजन