अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। ग्राम पंचायत शेखपुर में शौचालय निर्माण की जांच में अनियमितता प्रकाश में आई है। स्थलीय निरीक्षण में 124 लाभार्थियों की दूसरी किस्त निकालने के बाद भी प्रधान व पंचायत सचिव ने लाभार्थियों को नहीं दी। डीपीआरओ ने दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
अमरौधा विकास खंड की ग्राम पंचायत शेखपुर को 247 शौचालय निर्गत किए गए थे। शुक्रवार को मिशन के जिला सलाहकार प्रवीण मिश्रा ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच अधिकारी को 124 शौचालय के लाभार्थियों को दूसरी किस्त ही नहीं जारी की गई जबकि ये पैसा पंचायत के खाते से निकाला जा चुका है।
प्रारंभिक जांच में 124 शौचालयों की दूसरी किस्त गबन हुआ है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ अजय कुमार ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर पंचायत सचिव व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शौचालय की दूसरी किस्त न देने पर थमाया नोटिस
शेखूपुर गांव के प्रधान व सचिव पर अनियमितता का आरोप
124 लाभार्थियों की दूसरी किस्त निकाली जा चुकी है