फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थल पर व्यवस्था रखें चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव के मतदान स्थलों की व्यवस्था को लेकर शनिवार को डीएम राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कहाकि मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, दिव्यांग मतदाता के लिए रैंप, पेयजल व साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट नहीं आए, उन पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार अपने-अपने कार्यों को संवेदनशील होकर समय से करें ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। कहा कि आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करें। डीएम ने कहा कि जिसकी ड्यूटी जहां लगी है वह संबंधित स्थल पर जाकर रिपोर्ट समय से उपलब्ध दे अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। अधिकारियों से कहा कि मतदेय स्थल की निरीक्षण रिपोर्ट 25 फरवरी तक उपलब्ध करा दें। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन





मतदेय स्थल पर व्यवस्था रखें चाक चौबंद
मतदान स्थल की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
क्रासर
13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अनुपस्थित रहने पर जताई नाराजगी
फोटो संख्या 23एकेबीपी12- कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें