अमर उजाला ब्यूरो
मूसानगर। बालाजी धाम के 22वें वार्षिकोत्सव पर मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। महिलाओं ने मेले से गृहस्थी के सामान की खरीदारी की।
माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मुक्तेश्वरी मंदिर के पास यमुना नदी में स्नान किया। माता मुक्तेश्वरी और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ बनी रही। बालाजी धाम के महंत ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वार्षिकोत्सव में कई जनपदों के लोग शामिल होते हैं। मंदिर में बनी यज्ञशाला की परिक्रमा की। मंदिर परिसर में जागरण का भी आयोजन किया गया।
कलाकारों ने देवी गीत सुनाए, जिस पर भक्त झूम उठे। शाम को आरती के बाद मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। परिसर में लगी दुकानों से महिलाओं गृहस्थी का सामान खरीदा। बच्चे व युवकों ने मेले में झूला, चाट, आइसक्रीम का आनंद लिया। स्थानीय लोगों ने मंदिर में आए भक्तों के लिए जगह-जगह पर स्टाल लगाकर पेयजल व प्रसाद वितरण किया।
हवन-पूजन कर मनाया बालाजी धाम का वार्षिकोत्सव
माघी पूर्णिमा पर भक्तों ने यमुना में किया स्नान
- 19 पीयूकेपी 3 : बालाजी धाम मंदिर में लगी भक्तों की लाइन।