फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, मंगलवार को महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं। जगह-जगह पाकिस्तान, वहां के प्रधानमंत्री और आतंकवाद के पुतले जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लोगों ने कैंडल जलाकर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि भी दी।

अकबरपुर के बाढ़ापुर रोड में सब्जीमंडी के पास भारतीय किसान संघ के मिथलेश अवस्थी, लल्ला सिंह राजपूत, उमाशंकर पांडेय, राममहेश त्रिपाठी, मनीराम यादव, लाखन सिंह, रमाकांत सक्सेना, शिवराम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला बनाकर पहले चप्पलों से पिटाई की और बाद में आग के हवाले कर दिया। अकबरपुर के गांधीनगर में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया इसके बाद कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन


कंचन मिश्रा, डा. पुष्पा शर्मा, संगीता शर्मा, मुकेश पोरवाल, महेश कुमार, हाजिर अली, रविकांत, डा. शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। झींझक के सरस्वती शारदा विद्या मंदिर के बच्चों व मंगलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। बेटियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, पुलवामा के वीर अमर रहे अमर रहे। रैली मुख्यमार्ग होते हुए नहर पुल पर समाप्त हो गई। रैली में शामिल मंगलपुर निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने कहा हमारा देश हर तरीके से सक्षम है। राष्ट्र विरोधी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर नागरिक को जागरुक होना पड़ेगा। पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि हमारा देश वीरों का देश है और स्थिति से निपटने में सक्षम है। प्रधानाचार्य अर्चना ने, प्रबंधक शशिकांत हवलदार के अलावा कालेज के छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरवनखेड़ा के प्रतिनिधि के अनुसार पुलवामा में शहीद सैनिको की याद में मंगलवार को हिलौठी गांव के लोगो ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान को इसका जवाब देने की मांग की। पुलवामा में सैनिकों के साथ हुए कायराना हमले को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। हिलौठी गांव में प्रत्येक गली में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर जीतू चौहान, संजय सिंह चौहान, रामबाबू, शुभम सिंह, राम बहादुर, अमित सिंह, रोहित ठाकुर, रौनक सिंह आदि मौजूद रहे। संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार धरमपुर में ग्रामीणों व बच्चों ने रोजगार सेवक मुखराम पाल के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदीप कुमार, गोलू निषाद, जल सिंह, पुष्पेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।




पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश
-अकबरपुर, झींझक, सरवनखेड़ा, संदलपुर में हुए विरोध प्रर्दशन
-शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए रखा दो मिनट का मौन

फोटो संख्या-19 एकेबीपी-07 अकबरपुर में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के पुतले को पीटते किसान संघ के कार्यकर्ता
फोटो संख्या-19 एकेबीपी-08 धरमपुर गांव में पुतला फूंकते युवा
फोटो संख्या-19 एकेबीपी-09 अकबरपुर में शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते नगर वासी
फोटो संख्या-19 एकेबीपी-10 हिलौठी गांव में कैंडल जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें