अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद रैंगवा गांव के लाल श्यामबाबू की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने को भीड़ जुट रही है। मंगलवार को पूर्व सैनिकों, नेताओं और अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया।
पूर्व सैनिक राजेश द्विवेदी, जगरूप सिंह, संतोष प्रजापति, वीरेंद्र सिंह आदि ने स्मारक स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद घर जाकर पिता रामप्रसाद, भाई कमलेश, पत्नी रूबी को ढांढस बंधाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीद की पत्नी को सेवानिवृत्त की उम्र तक श्यामबाबू का वेतन और परिवार के दो सदस्यों को नौकरी मिलनी चाहिए।
बसपा नेता बउवा त्रिवेदी, वीरेंद्र कुमार, दिलीप मिश्रा, अनुरुद्ध सिंह, शैलेंद्र कुमार, सौरभ द्विवेदी आदि ने भी पुष्प अर्पित करने के साथ परिवारीजनों को आर्थिक मदद दी। नगर पंचायत डेरापुर अध्यक्ष अंसार अली ने भी स्मारक स्थल पर शहीद को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष ने कहा कि वह भी सेना में रहे हैं। फौजी के त्याग, मेहनत को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने पिता को पांच हजार रुपये का सहयोग दिया और भविष्य में सहयोग करने का भरोसा दिया।
शहीद श्याम बाबू का चचेरा साला दिग्विजय वर्मा मंगलवार को रैगांव पहुंचा। उन्होेंने बहन रूबी को ढांढस बंधाया। बताया कि पिता मन्नीलाल वर्मा यूपी पुलिस में दरोगा थे। वह चित्रकूट में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। तब उनका बेटा दिग्विजय छह साल का था। दिग्विजय ने कहा कि परिवार के जिम्मेदार सदस्य के जाने के बाद सबकुछ बिगड़ जाता है, लेकिन देश सेवा में शहीद होना परिजनों के लिए गर्व की बात होती है।
पूर्व सैनिकों ने शहीद के स्मारक स्थल पर चढ़ाए फूल
पत्नी को सेवानिवृत्त की उम्र तक वेतन, दो परिजनों को नौकरी की मांग की
क्रासर
पूर्व सैनिक डेरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की आर्थिक मदद
फोटो संख्या-19 एकेबीपी-19 शहीद की पत्नी रूबी को सांत्वना देते डेरापुर चेयरमैन अंसार अली उर्फ गुड्डू फौजी
फोटो संख्या-19 एकेबीपी-17 अंत्येष्टि स्थल पर शहीद को श्रद्धांजलि देते बसपा नेता व अन्य
फोटो संख्या-19 एकेबीपी-18 शहीद सेनानी के पिता को ढांढस बंधाता शहीद दरोगा का पुत्र