फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजनेर में पुलिस ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा तीन दिन पूर्व गजनेर मेन चौराहे पर कंटेनर की टक्कर से युवत की मौत हो गई थी इसके बाद शनिवार को पुलिस ने चौराहे के आसपास फुटपाथ तक फैले अतिक्रमण को हटवाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गजनेर कस्बे के रायपुर, मूसानगर, घाटमपुर व नबीपुर मार्ग में दुकानदारों ने फुटपाथ तक सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी होती थी वहीं 13 फरवरी को चौराहे से पैदल घर जा रहे कस्बे के ही निसार अहमद को कंटेनर ने तरह रौंद दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद शनिवार को एसओ शशिभूषण मिश्र ने भारी पुलिस बल के साथ गजनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल व भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, जय सिंह प्रधान पुत्र योगेंद्र सिंह को लेकर अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने सड़क किनारे ठेलिया लगाए दुकानदारों को हटवाया। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपना अपना सामान सड़क से समेटना शुरु कर दिया। एसओ ने बताया कि दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें