फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में एप्रिन पहन कर खाना बनाएंगी रसोइयां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अब परिषदीय स्कूलों में रसोइया एपे्रन पहन कर खाना बनाएगी। इसके लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने निर्देश जारी कर दिया है। इसके लिए धनराशि भी आ गई है।
जिले के 1611 प्राथमिक व 674 उच्च प्राथमिक, 28 सहायता प्राप्त, 67 इंटर कालेज समेत 2380 स्कूलों में एमडीएम बनता है। खाना बनाने में साफ सफाई और ब्रांडेड मसाले, तेल उपयोग करने के निर्देश हैं। सफाई के मद्देनजर रसोइयां अब एप्रिन पहनकर खाना पकाएंगी। एप्रिन खरीदने और मेन्यू पेंट कराने के लिए जिले को 9 लाख 52 हजार रुपये जारी किया है। मध्याह्न भोजन योजना निदेशक अब्दुल शमद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर किसी अन्य मद से स्कूलों को एप्रिन उपलब्ध करा दी गई है तो भेजी जा रही धनराशि साबुन, प्लेट व अन्य सामग्री खरीदने में खर्च की जा सकती है। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि खाते में धनराशि आ गई है। इसे स्कूलों को ही एप्रिन खरीदना होगा, दीवारों पर मेन्यू की पेंटिंग भी सभी स्कूलों को करानी है।
विज्ञापन




मध्यान्ह भोजन योजना में बाराबंकी में हुए फर्जीवाड़े के बाद जिले के सभी खातों का सत्यापन कराने के निर्देश डीएम ने जारी किए थे लेकिन स्कूलों के खाता सत्यापन में बीईओ अकबरपुर रुचि नहीं ले रहे हैं जिस पर उन्हें बीएसए ने बुधवार को नोटिस जारी किया था। इससे खफा बीईओ ने गुरुवार को एमडीएम आपरेटर के साथ कार्यालय में अभद्रता की और धमकाया। आपरेटर ने मामले की शिकायत बीएसए से की है।

बाराबंकी में मध्याह्न भोजन योजना का पैसा निजी खातों में भेजने का खुलासा होने पर डीएम राकेश कुमार सिंह ने एमडीएम खातों का सत्यापन कराने के निर्देश बीएसए को दिए थे। इसमें अकबरपुर अमर सिंह बीईओ ने खाता सत्यानन की रिपोर्ट नहीं दी। इस पर बीएसए संगीता सिंह ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी, इसके बावजूद बीईओ के कार्य में सुधार नहीं हुआ। बीएसए ने 13 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एमडीएम प्राधिकरण को लिखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इससे नाराज बीईओ गुरुवार को बीएसए दफ्तर पहुंच गए। एमडीएम योजना के आपरेटर गणेश श्रीवास्तव का आरोप है कि ने अभद्रता कर मारपीट करने की धमकी दी। शिकायत बीएसए से की गई है, कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम से शिकायत करूंगा। बीएसए का कहना है कि नोटिस मेरे कहने पर ही जारी किया गया था। बीईओ व आपरेटर के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं है। आपरेटर का व्यवहार भी ठीक नहीं है, उससे असंतुष्ट रहते हैं। अभी उसने लिखित शिकायत भी नहीं की है। बीईओ का कहना है कि आपरेटर ने गलत तरीके से नोटिस जारी करवा दी। बीईओ अमर सिंह का कहना है कि खाता सत्यापन का काम का नही है। आपरेटर अपना काम समय से नहीं करता है, काम को लेकर बात करने पर अभद्रता का आरोप लगा रहा है।



परिषदीय स्कूलों में एप्रिन पहन कर खाना बनाएंगी रसोइयां
मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने जारी की धनराशि
-जिले को मिला 9 लाख 52 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें