फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाल की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। कस्बा के दलेल नगर मोड़ के निकट बने निर्मित मंदिर में मां दुर्गा, शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अंबेडकर नगर के चंद्रेश्वर बाबा मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा करने के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

अंबेडकर नगर निवासी रामबिहारी शिवहरे ने बताया कि चंद्रेेश्वर बाबा मंदिर में मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा के लिए शनिवार को रूरा के पंडित महेशकुमार व पुखरायां के राजकुमार शुक्ला ने पूजन कराया। महिलाओं ने कलश सर पर रख यात्रा शुरू की। कलश यात्रा कस्बे के मौहरदेवी मंदिर, सुआबाबा मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए वापस चंद्रेश्वर बाबा मंदिर में समाप्त हुई। बताया कि सोमवार को हवन पूजन के बाद मंदिर में मां दुर्गा व शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, विशाल गुप्ता, रत्नेश, अनूप, सुशील मौजूद रहे। वहीं कस्बा के पटेल चौक के निकट दलेल नगर मोड़ पर शनिवार को दिनेश गुप्ता ने मां दुर्गा, शिव, गणेश आदि मूर्तियों की स्थापना की। कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मौहर देवी मंदिर, सुआबाबा मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए दलेलनगर मोड़ के निकट मंदिर परिसर में समाप्त हुई।




शोभायात्रा निकाल की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
फोटो - 09 पीयूकेपी 1: कलश यात्रा में शामिल महिलाए व अन्य भक्तगण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें