फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से फुंके घरों में लगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डेरापुर। कस्बे के नारायण नगर समेत कई वार्डों में विद्युत आपूर्ति के दौरान हाई वोल्टेज आने से करीब 18 घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। सूचना पर विभाग ने आपूति बंद कर फाल्ट ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन


शनिवार को कस्बे में बिजली विभाग के ठेकेदार की ओर से तार हटाकर विद्युत केबिल डालने का काम किया जा रहा था। रसधान चौराहे से पुरानी बाजार जाने वाले वार्डों के तार हटाकर केबिल डाली गई थी। देर रात बिजली आपूर्ति के चालू करते ही हाई वोल्टेज के चलते नरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, इस्लाम अंसारी, सिराज आदि के घरों में लगे बल्ब, सीएफएल, टीवी, फ्रि ज आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इससे घरों में हड़कंप मच गया। जानकारी जेई को देकर आपूर्ति बंद कराई गई। जेई हरीप्रकाश ने बताया कि समस्या की जानकारी मिली है। टीम भेजकर फाल्ट ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन



हाई वोल्टेज से फुंके घरों में लगे उपकरण
तार हटाकर केबिल बिछाने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें