फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर महिला की मौत, पति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां/शिवली। हांसेमऊ गांव के निकट सोमवार देर रात ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति जख्मी हो गया। शिवली में भी एक दंपति हादसे में घायल हो गया। अन्य हादसों में पांच लोग घायल हो गए।

कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि कालपी, जालौन के मंगरौल निवासी शिवम (28) किसी कार्य से अपनी पत्नी को लेकर नवीपुर गए थे। वापसी में हांसेमऊ गांव के निकट उनकी बाइक में ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे उनकी पत्नी सपना (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति जख्मी हो गया। इलाज के लिए सीएची भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा करके ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



कल्यानपुर शिवली रोड पर बैरी गांव के पास मोड़ पर कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। एमटी श्रीकांत ने बताया कि सूचना पर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कल्यानपुर शिवली रोड पर डंपर पलटने से चालक घायल हो गया। शिवली कल्यानपुर रोड पर प्रतापपुर गांव के पास डंपर पलटने से चालक आशिक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी भेजा गया। बीच मार्ग में डंपर पलटने से बड़े वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन



पुखरायां क्षेत्र में अहरौलीशेख निवासी इमरान (22) ने बताया कि विरोहा निवासी विनोद ट्रक की मौरंग बराबर करने आया था। उसे स्कूटी से विरोहा छोड़ने जा रहा था कि भोगनीपुर चौराहे पर ट्रक की टक्कर दोनों लोग जख्मी हो गए। इलाज के बाद विनोद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। ब्यूरो मूसानगर प्रतिनिधि के थाना इंचार्ज सुनील कुमार जोशी ने बताया कि घाटमपुर, कानपुर के रेउना निवासी नरेंद्र कुमार बाइक से पुखरायां की ओर जा रहे थे। वहीं, भोगनीपुर के दुल्लापुर निवासी सत्येंद्र कुमार अपनी मां सुमन देवी के साथ बाइक से भोगनीपुर की ओर जा रहा था। चपरघटा पुल के निकट लघुशंका के लिए बाइक रोकी तो सतेंद्र ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नरेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, सतेंद्र की मां सुमन देवी और घाटमपुर के तिलसड़ा निवासी हरगोविंद घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने सभी घायलों को सीएचसी पुखरायां ले गए। उपचार के बाद सुमन देवी, नरेंद्र कुमार व हरगोविंद को रेफर किया गया है।


ट्रक की टक्कर महिला की मौत, पति जख्मी
शिवली में भी कार की टक्कर से दंपति घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें