फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में खड़े ट्रक से टकराई बस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रनियां। कोहरे के कारण रविवार सुबह खान चंद्रपुर गांव पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से रोडवेज की बस टकरा गई। इस हादसे में बस चालक समेत चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, गंभीर हालत के चलते वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मथुरा डिपो की बस सवारियां लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी। हादसे में मथुरा निवासी बस चालक रामेश्वर, परिचालक प्रेम पाल सिंह, यात्री हरि निवास और कानपुर के काकादेव निवासी अमित प्रकाश पाठक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक व घायलों निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि बस में करीब 35 सवारियां थी। सवारियों को दूसरी रोडवेज बस से गंतव्य की ओर भेज दिया गया। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कोहरे में खड़े ट्रक से टकराई बस
चालक, परिचालक और दो यात्री गंभीर रूप से घायल
जिला अस्पताल से कानपुर रेफर, एक यात्री कानपुर का

फोटो संख्या 03एकेबीपी13- पुलिस चौकी में खड़ी क्षतिग्रस्त बस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें