फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की प्राथमिकता है महिलाओं का सशक्तीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला कोलियान में भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम कर महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। देश के संविधान में भी महिलाओं और पुरुषों को बराबरी का दर्जा हासिल है।
विज्ञापन


नगर महामंत्री उषा उपाध्याय ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के लिए बेटी के बैंक खाते में 20 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस योजना में अब तक हजारों गरीब बेटियों का विवाह हो चुका है। इस अवसर पर अर्चना गुप्ता ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री व पूर्व सभासद सावित्री पांडेय, दीपमाला दुबे, सरिता शर्मा, उमा शाक्य, संगीता, प्रिया गुप्ता, नेहा, कोमल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन




महिलाओं का सशक्तीकरण भाजपा की प्राथमिकता
छिबरामऊ में हुआ भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम
फोटो 06 सीएचबीपी52 जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी का माल्यार्पण करतीं अर्चना गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें