फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षाः पकड़े गए दो सॉल्वर, एक हरदोई का तो दूसरा शिकोहाबाद का रहने वाला

Sun, 06 Jan 2019 10:18 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़े गए सॉल्वर और अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को हुई सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में कानपुर से दो सॉल्वर पकड़े गए। ये सॉल्वर प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की जगह अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देने पहुंच गए। केंद्र के अंदर जब जांच हुई तो पकड़ में आ गए। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी बरामद हुए। पुलिस ने केंद्र के बाहर खड़े एक अभ्यर्थी, उसके दोस्त और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। एक सॉल्वर का सरगना शिकोहाबाद निवासी शीलू है। पुलिस ने उसकी भी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के बाद गोविंद नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज के कमरा नंबर-18 में प्रिंसिपल चंद्रकांता, पर्यवेक्षक अनीता साहू और नीतू देवी ने चेकिंग के दौरान एक अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र देखा। प्रवेश पत्र में लगी फोटो और अभ्यर्थी के चेहरे में अंतर देख गहनता से पूछताछ की गई तो परीक्षा दे रहा युवक घबरा गया। इस पर प्रिंसिपल ने गोविंद नगर पुलिस को बुला लिया। थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया। उसने खुद को दहगवां थाना कासिमपुर हरदोई निवासी हंसपाल बताया। वह अली नगर, कन्नौज निवासी प्रभाकर सिंह की जगह डेढ़ लाख रुपये में परीक्षा देने आया है।

दूसरा सॉल्वर लाजपत नगर, नजीराबाद स्थित गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में कमरा नंबर-22 से पकड़ा गया। सॉल्वर का नाम राकेश कुमार है और वह शेखपुरा, शिकोहाबाद का रहने वाला है। रेलबाजार और नजीराबाद पुलिस ने उसे पकड़ा है। राकेश अहरीपुर, इटावा निवासी आलोक कुमार वर्मा की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके लिए उसे 80 हजार रुपये मिलने थे। 20 हजार रुपये एडवांस ले भी चुका था। पुलिस ने कॉलेज के बाहर खड़े अभ्यर्थी आलोक, उसके दोस्त हरिकृष्ण और चालक सौरभ को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। दोनों सॉल्वरों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें