फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौटे बच्चे को बोलेरो ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव में सोमवार को बारात से लौटे दो बालकों को बोलेरों ने टक्कर मार दी, इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कानपुर शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव निवासी विष्णुपाल सचान के पुत्र अभय पटेल की बारात रविवार को घाटमपुर गई थी। वहां बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम था। सोमवार को करीब 11 बजे बारात गांव लौटी। सर्विस रोड पर गाड़ियां खड़ी कर बाराती उतर रहे थे। पुखरायां के लोहिया नगर निवासी संदीप सचान का पुत्र अतिन (10) और विपिन सचान का पुत्र रितविक (8) भी सर्विस लेन पर खडे़े थे। इस दौरान अल्लापुर रोड से निकली तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों बालकों को टक्कर मार दी। हादसे में अतिन की मौके पर ही मौत हो गई और जख्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बोलोरो और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें