फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली की मांग को लेकर 20 कर्मियों ने दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने बीएसए दफ्तर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना दिया इसके बाद 20 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर समिति जेल भरो आंदोलन चला रही है। 24 जनवरी को कर्मियों ने विकास भवन के बाहर धरना देकर गिरफ्तारी दी थी। इसके बाद जिले के विभिन्न स्थानों में कर्मियों के सहयोग के लिए संगठन जागरुकता अभियान चला रहा था। सोमवार को बीएसए दफ्तर के बाहर धरना दिया गया। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बंद किया जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है जबकि एक बार सांसद व विधायक बनने के बाद उन्हें बराबर पेंशन दी जाती है वहीं 60 वर्ष की उम्र तक सेवा करने के बाद कर्मियों से बुढ़ापे का सहारा छीन लिया गया। संगठन इसके लिए संर्घष करता रहेगा। 17 फरवरी तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो 18 फरवरी को लाखों कर्मचारी व शिक्षक लखनऊ में एकत्र होकर जेल जाएंगे। धरने के बाद महेश गुप्ता, अमरदीप सिंह, सूरज सिंह, अशोक कुमार, देवेंद्र ङ्क्षसह, मुकेश बाजपेई, लालबहादुर, सुशील त्रिवेदी, रवींद्र सिंह, अनिरूद्ध सिंह, विनोद पटेल बीस कर्मियों ने गिरफ्तारी दी। अकबरपुर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। मौके पर मौजूद तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी ने इन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया। इसके अलावा कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक एचएन शुक्ला के नेतृत्व में कर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मशाल जुलूस निकाल कर पेंशन बहाली की मांग की। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नरेंद्र ङ्क्षसह, उदयवीर सिंह, रजनीश शुक्ला, रामजी मिश्रा, जसीम अहमद, आनंद मिश्रा, धीरेंद्र यादव, राकेश नारायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें