उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे का ब्लाक लेकर लूप लाइन की जर्जर पटरियों को बदला गया। जर्जर स्लीपर भी बदले गए। मरम्मतीकरण कार्य के दौरान मालगाड़ी मुख्य लाइन से गुजारी गईं। इससे एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित रही।
रेलपथ विभाग ने मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ब्लाक लेकर रेल पटरियों की मरम्मत की। गैंगमैनों ने खस्ताहाल हो चुकी पटरियों को बदलकर नई पटरियां बिछाई। इसके अलावा पुराने स्लीपर व फिश प्लेट बदले और पटरी ज्वाइंटों की मरम्मत की। लूप लाइन पर ब्लाक होने से एक्सप्रेस ट्रेनों पर खास असर नहीं पड़ा। ब्लाक के चलते लूप लाइन की मालगाड़ियों का मुख्य लाइन से गुजारा गया। इस दौरान चित्रकूट एक्सप्रेस, एलकेएम, लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को दस से पंद्रह मिनट रोक कर गुजारा गया।
-ढाई घंटे का ब्लाक लेकर लूप लाइन की बदली पटरी
-ब्लाक में मालगाड़ियों को मुख्य लाइन से गुजारा गया