सड़क हादसे में संविदा रोडवेज कर्मी की मौत
औरास। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मलिहाबाद में आम्रपाली के निकट तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से रोडवेज विभाग में संविदा पर तैनात टिकट लिपिक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
थानाक्षेत्र के सामद गांव निवासी अनिल (22) पुत्र दयाशंकर लखनऊ आलमबाग में रोडवेज बस स्टाप पर संविदा पर टिकट लिपिक था। बुधवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।